फॉरएवर स्टार इंडिया के फाउन्डर राजेश अग्रवाल ने ओरिएन्टेशन के जरिए पार्टिसिपेट्स को दिया मोटिवेशन
फॉरएवर स्टार इंडिया के ट्रेनर ओर पूर्व पेजेन्ट विजेता भी रहे उपस्थित
जयपुर (आरएनआई) जी स्टूडियो में 21 दिसम्बर को होने वाले फॉरएवर मिस यूनिवर्स ओर मिस इंडिया सीजन 5 के लिए होटल रॉयल ऑर्किड में भारत के विभिन्न राज्यों से आयी कन्टेस्टेन्ट का फॉरएवर स्टार इंडिया के संस्थापक राजेश अग्रवाल ओर एक्सपर्ट टीम ने ओरिएन्टेशन लिया। फॉरएवर स्टार इंडिया के संस्थापक राजेश अग्रवाल, डायरेक्टर जया चौहान, ट्रेनर व फिटनेस कोच साक्षी शेखर, मिस इंडिया 2022 विजेता सुष्मिता ओर 2024 मिस इंडिया विजेता अदरेजा चौधरी ने प्रतियोगियों को 20 दिसम्बर को होने वाले कल्चरल राउंड कलर्स ऑफ इंडिया और 21 दिसम्बर को होने वाले मिस यूनिवर्स ओर मिस इंडिया ग्रैन्ड फिनाले के लिए ट्रेनिंग और मोटिवेशन दिया।इस दौरान प्रसिद्ध कोरियोग्राफर शाय लोबो के साथ उत्तम भगत, वीनू मिश्रा एवं पेजेन्ट के मेन्टोर और प्रोडक्शन टीम के सभी सदस्य उपस्थित रहे। ओरिएन्टेशन के दौरान राजेश अग्रवाल ने फॉरएवर स्टार इंडिया द्वारा भविष्य में शुरू किए जाने वाले कुछ प्रोजेक्ट्स की जानकारी भी कन्टेस्टेन्ट के साथ साझा की जिनमें वर्ल्ड हेरिटेज, एस्ट्रो वेडिंग प्लानर, स्टार किड्स, गायन, नृत्य, फॉरएवर लीव्स, पीआर, डिजीटल मार्केटिंग, वेब डेवलपमेन्ट, एसईओ, मिस फॉरएवर स्टार इंडिया इन्टरनेशनल ओर फॉरएवर क्रॉऊन जैसे नाम प्रमुख रूप से शामिल रहे। राजेश ने बताया की 21 दिसम्बर को होने वाले मिस यूनिवर्स ओर मिस इंडिया ग्रैन्ड फिनाले सीजन 5 में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के फैशन डिजाइनर अपने कलेक्शन पेश करेंगे तथा मेकअप आर्टिस्ट और हेयर स्टाइलिस्ट अपनी टीमों के साथ अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इवेन्ट में एथनिक और कल्चरल परिधान में एक्सक्लूसिव राउंड भी होंगे। राजेश ने बताया की नामांकन से पहले नामांकित प्रोफाइल की एक यूनिक आईडी तैयार की जाती है। उस यूनिक आईडी को डिजीटल विशेषज्ञों द्वारा गूगल व अन्य सोशल प्लेटफॉर्म पर कॉन्टेन्ट के साथ शीर्ष स्थान पर बनाये रखा जाता है जिससे प्रतियोगियों की पहचान ग्लोबल स्तर पर स्थाई रूप में बनी रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

