देशवासियों की एकजुटता से सफल रहा आपरेश सिंदूररू मुखलाल, हर घर तिरंगा अभियान जिला कार्य योजना बैठक सम्पन्न
फतेहपुर (आरएनआई) शहर के जेल रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में हर घर तिरंगा अभियान की कार्य योजना बैठक जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों को अभियान की जिम्मेदारियां सौंपी।
जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस के शुभावसर पर प्रत्येक वर्ष पार्टी के कार्यकर्ताओं व आमजनमानस के साथ तिरंगा यात्रा एवं अन्य देश भक्ति के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। आने वाले स्वतंत्रता दिवस से पूर्व सेना के शौर्य पराक्रम व देश वासियों की एकजुटता के संकल्प से आपरेशन सिंदूर पूर्णतः सफल रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपरेशन सिंदूर की सफलता पर चर्चा करते हुए कहा है कि यह भारत के विजयोत्सव व गौरवगान का सत्र है। इसे देश के जन.जन के साथ उल्लास से मनाया जाना चाहिएए इसलिए हमें हर घर तिरंगा अभियान को सबसे बड़े त्योहार के रूप में मनाना चाहिए। बैठक में अभियान के जिला संयोजक व जिला उपाध्यक्ष डॉ ज्ञानेंद्र सचान ज्ञानू ने कहा कि आगामी 7.8 अगस्त को सभी मंडलों में हर घर तिरंगा अभियान हेतु बैठक एवं 10 से 12 अगस्त में तिंरगा यात्रा मंडल स्तर पर निकालनी है। वहीं 12 से 14 अगस्त के मध्य स्वतंत्रता संग्राम के स्मारकों में विशेष स्वच्छता कार्य एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम करना हैए अभियान के सहसंयोजक व जिला मंत्री मनोज मिश्रा मनु ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए उपस्थित अभियान के मंडल संयोजकों सहसंयोजकों व पदाधिकारियों को अभियान की योजना बताते हुए उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया। जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में मौन जुलूसए बैनर व प्ले कार्ड्स के साथ संगोष्ठी आयोजित होगी। कार्यक्रम में अभियान के सहसंयोजक द्वय सुशील सिंह चंदेल व प्रसून तिवारीए अपर्णा सिंह गौतमए पुष्पा पासवानए सुशीला मौर्याए रेखा मिश्राए कुलदीप भदौरियाए मोना शुक्लाए ज्योति प्रवीणए अमित शिवहरेए विजय प्रताप सिंहए जसवंत गिहारए पवन मिश्राए विक्रम सिंह चंदेलए अतुल त्रिवेदीए नितिन सिंहए शुभम् तिवारीए स्वरूप राज सिंह जूलीए देवनाथ धाकड़ेए प्रदीप गर्गए शिव प्रसाद त्रिपाठीए सुनीता गुप्ताए संजय हाड़ाए संजय गुप्ताए गोरेलाल प्रजापतिए शिव पूजन तिवारीए ओम प्रकाश पालए दिनेश गुप्ताए भानु सिंह गौतम सहित अन्य मंडल अध्यक्षए मडल प्रभारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



