दिव्यांगजनों से सीधी संवाद — कलेक्टर कन्याल ने सुनी समस्याएं, साझा किया नाश्ता, दिया सहयोग का भरोसा

Jul 20, 2025 - 19:32
Jul 20, 2025 - 19:33
 0  540

गुना (आरएनआई) आज कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में जिले के दिव्यांगजनों से कलेक्टर किशोर कन्याल ने भेंट कर उनकी समस्याएं सुनी और उनके ज्ञापन प्राप्त किए। इस दौरान कलेक्टर ने सभी दिव्यांगजनों को बैठाकर उनके साथ नाश्ता करते हुए संवाद किया और उनकी बातों को गंभीरता से सुना।

दिव्यांगजनों ने अपना मांग पत्र कलेक्टर को सौंपा, जिनमें से अधिकतर विषय राज्य शासन स्तर के होने पर कलेक्टर श्री कन्याल ने स्पष्ट किया जिला प्रशासन अपनी सीमाओं में रहते हुए हर संभव मदद करेगा और शासन स्तर पर भी विषयों को उचित माध्यम से पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिससे दिव्यांगजन अपनी समस्याएं सीधे संबंधित अधिकारियों के समक्ष रख सके।

कलेक्टर श्री कन्याल ने इस अवसर पर कहा समस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और मानव दृष्टिकोण से ही संभव है। उन्होंने सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग को निर्देशित किया जिले के दिव्यांगजनों का संकलित डेटा तैयार कर उनकी शिक्षा, रोजगार और सामाजिक स्थिति का समुचित रिकॉर्ड बनाया जाए।

बैठक के दौरान कलेक्टर ने दिव्यांगजनों को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा हमारे गुना जिले में अनेक संभावनाएं हैं — खेल, शिक्षा और रोजगार में। अगर इरादे मजबूत हों तो हर कठिनाई का हल निकल सकता है। उन्होंने कलेक्ट्रेट के संयुक्‍त कलेक्टर डॉ. संजीव खेमरिया का उदाहरण देते हुए कहा प्रतिबद्धता और कार्यकुशलता से किसी भी स्थिति में बेहतर कार्य किया जा सकता है।

बैठक में शामिल दिव्यांगजनों ने भी सामाजिक न्याय विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए प्रशासनिक प्रयासों का स्वागत किया।

इस दौरान कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने दिव्यांगजन श्री राजकुमार सेन से व्यक्तिगत रूप से चर्चा की और उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्या को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर को तत्काल उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग को श्री सेन की समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप सामाजिक न्याय विभाग द्वारा श्री राजकुमार सेन को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान की गई, जिससे उनकी दैनिक जीवनचर्या में महत्वपूर्ण सहूलियत सुनिश्चित हुई। 

इस दौरान एसडीएम गुना श्रीमति शिवानी पाण्डेय, एसडीएम राघौगढ विकास कुमार आनंद, सीएमएचओ राजकुमार ऋषिश्वर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0