दिल्ली कार विस्फोट का रामपुर कनेक्शन: दो मौलवी एनआईए की गिरफ्त में, जांच एजेंसियों का जिले में डेरा

Nov 30, 2025 - 16:00
 0  108
दिल्ली कार विस्फोट का रामपुर कनेक्शन: दो मौलवी एनआईए की गिरफ्त में, जांच एजेंसियों का जिले में डेरा

रामपुर (आरएनआई) दिल्ली में हुए कार विस्फोट मामले में उत्तर प्रदेश के रामपुर का लिंक सामने आया है। घटना की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने हल्द्वानी और नैनीताल की मस्जिदों से दो मौलवियों को हिरासत में लिया है, जो मूल रूप से रामपुर जिले के दढ़ियाल क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। इसके बाद एनआईए और सुरक्षा एजेंसियों की टीम पिछले तीन दिनों से रामपुर के विभिन्न इलाकों में सक्रिय है।

सूत्रों के मुताबिक, विस्फोट में शामिल फिदायीन आतंकी डॉ. उमर नबी के मोबाइल फोन से निकाली गई कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) ने रामपुर से जुड़े अहम सुराग दिए हैं। इसी जानकारी के आधार पर एजेंसी की कई टीमें टांडा, दढ़ियाल और शाहबाद क्षेत्रों में संभावित ठिकानों और संपर्कों की निगरानी कर रही हैं।

शुक्रवार देर रात एनआईए ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा स्थित बिलाल मस्जिद के मौलवी मोहम्मद आसिम कासमी को हिरासत में लिया। इसी दौरान नैनीताल मस्जिद के मौलाना नईम से भी पूछताछ की जा रही है। दोनों मौलवी रामपुर के दढ़ियाल कस्बे के रहने वाले हैं। मोहम्मद आसिम करीब 15 वर्ष पहले हल्द्वानी में बस गए थे, जबकि उनका परिवार अभी भी दढ़ियाल में रहता है। उनके तीन भाई और पिता स्थानीय मदरसों में पढ़ाते हैं। आसिम जनवरी 2025 में कुछ समय के लिए अपने पैतृक घर भी आए थे।

हालांकि रामपुर में एनआईए की मौजूदगी और कार्रवाई को लेकर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। आधिकारिक तौर पर अभी तक रामपुर से किसी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों की गतिविधियों ने इलाके में हलचल बढ़ा दी है।

दिल्ली विस्फोट मामले की तह तक पहुंचने के लिए केंद्रीय एजेंसियों की जांच लगातार आगे बढ़ रही है और रामपुर इस जांच में एक अहम केंद्र बिंदु के रूप में उभर रहा है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.