तिरंगा रैली का राघौगढ़ में किया गया आयोजन
गुना (आरएनआई) प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों की अगुवाई में ''हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” अभियान में आज भव्य तिरंगा दो पहिया(बाइक)वाहन रैली का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय ध्वज लहराते दो पहिया वाहनों का काफिला, देशभक्ति के गीत और झण्डे को थामे सतत रूप से आगे बढ़ता रहा। लगभग शाम 5:30 से बाइक रैली आईटीआई ग्राउंड से प्रारंभ होते हुए, उत्कृष्ट विद्यालय, हनुमान फाटक, तहसील कार्यालय, मैंन चौराहा, मुख्य बाजार, साडा कॉलोनी और वापस आईटीआई ग्राउंड समापन किया गया। इस दौरान सभी को हर घर तिरंगा शपथ दिलाई गई!
इस अवसर पर प्रभारी तहसीलदार और डिप्टी कलेक्टर अमित सोनी, सीईओ जनपद गौरीशंकर राजपूत, सीएमओ तेज सिंह यादव, सहित पुलिस अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



