डायमंड जुबली जम्बूरी में केवि गुना के मनीष का चयन 

Jan 17, 2025 - 19:50
Jan 17, 2025 - 19:54
 0  1.2k
डायमंड जुबली जम्बूरी में केवि गुना के मनीष का चयन 

गुना (आरएनआई) पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गुना के स्काउट मनीष खंगार कक्षा 11 (विज्ञान) का  भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की डायमंड जुबली जम्बूरी के लिए चयन हुआ| यह जम्बूरी तमिलनाडु राज्य के त्रिची में संपन्न होने जा रही है| विद्यालय के स्काउट मास्टर यूनिट प्रभारी ऋषिकेश भार्गव ने बताया कि भोपाल संभाग के 68 केंद्रीय विद्यालय के बच्चों में से कुल 8 स्काउट का चयन जम्बूरी के लिए हुआ है| इन्ही चयनित 8 स्काउट्स में मनीष खंगार का चयन हुआ है| यह जम्बूरी 28 जनवरी 03 फरवरी 2025 तक तमिलनाडु के त्रिची में आयोजित होगी| इससे पूर्व प्री-जम्बूरी तमिलनाडु में ही 24 से 26 जनवरी तक संपन्न होगी| 
भोपाल संभाग में बच्चों के कलेक्शन सेंटर पर इन्हें 18 जनवरी को रिपोर्ट करना है और जम्बूरी के उपरान्त 6 फरवरी को वापस गुना आना है| 
ज्ञात हो कि गत वर्षों में भी केंद्रीय विद्यालय गुना से स्काउट्स का चयन जम्बूरी के लिए और आउटस्टैंडिंग स्काउट्स अवार्ड के लिए हुआ है| यह प्राचार्य महोदय के मार्गदर्शन और बच्चों की मेहनत का ही परिणाम है कि विद्यालय के बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर गुना का नाम रौशन कर रहे हैं| विद्यालय प्राचार्य विनोद कुमार राजोरिया, यूनिट प्रभारी एवं स्काउट मास्टर ऋषिकेश भार्गव, स्काउट मास्टर राजबेन्द्र चौरसिया, स्काउट मास्टर राजेश प्रजापति,स्काउट मास्टर मनीष कुमार यादव एवं समस्त शिक्षक परिवार ने मनीष को इस उपलब्धि पर बधाई दी और जम्बूरी के लिए शुभकामनाएं दीं|

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 1
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0