जन सुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने आवेदकों की सुनी शिकायतें, संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का त्‍वरित व वैधानिक निराकरण के दिये निर्देश

Nov 26, 2024 - 19:59
Nov 26, 2024 - 19:59
 0  1k
जन सुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने आवेदकों की सुनी शिकायतें, संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का त्‍वरित व वैधानिक निराकरण के दिये निर्देश

गुना (आरएनआई) गुना पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंहा द्वारा आज मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम स्थित मीटिंग हॉल में जन सुनवाई की गई, इस दौरान अपनी समस्‍याओं/शिकायतों के आवेदन लेकर आये आवेदकों को पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंहा एवं जन सुनवाई में मौजूद अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक मानसिंह ठाकुर, एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमति दीपा डोडवे, सीएसपी गुना भरत नोटिया, एसडीओपी धरनावदा युवराज सिंह चौहान आदि अधिकारियों द्वारा उन्‍हें बारी-बारी से सुना और समझा गया एवं जिनकी शिकायतों, समस्‍याओं पर त्‍वरित व वैधानिक कार्यवाही कर उनका समय सीमा में निराकरण हेतु जनसुनवाई में वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के माध्‍यम से जुड़े संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया । आज जन सुनवाई में 36 शिकायतकर्ताओं द्वारा अपनी शिकायतों/समस्‍याओं के आवेदन दिये गये।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0