जन सुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनी 62 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
हरदोई (आरएनआई) आज कलेक्ट्रेट कक्ष में आयोजित जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। इस दौरान कुल 62 शिकायतें प्राप्त हुईं और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
जिलाधिकारी ने विशेष रूप से एक व्यक्ति का अंत्योदय राशन कार्ड बनाने के आदेश भी दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण तरीके से किया जाए।
इसके अलावा, राजस्व विभाग के अधिकारियों से कहा गया कि उत्तराधिकार के किसी भी प्रकरण को लंबित न रखा जाए और कृषक दुर्घटना बीमा योजना के सभी आवेदन समय पर निपटाए जाएँ।
इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अरुणिमा श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



