गुना में हाइवे पर प्रोपेन गैस टैंकर पलटा, रिसाव से मची अफरातफरी; कलेक्टर की निगरानी में चला रेस्क्यू अभियान
गुना। हाइवे पर बीती रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। प्रोपेन गैस से भरा एक टैंकर अचानक पलट गया, जिससे गैस का रिसाव शुरू हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हुआ और तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।
कलेक्टर ने स्वयं स्थिति की मॉनिटरिंग की। सुरक्षा के मद्देनज़र रातभर हाइवे पर ट्रैफिक रोका गया। रेस्क्यू टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गैस रिसाव को नियंत्रित किया और स्थिति को पूरी तरह काबू में ले लिया।
प्रशासन के अनुसार, अब एक ओर का रास्ता खोल दिया गया है जबकि पूर्ण मार्ग को क्लियर करने का काम जारी है। जल्द ही हाईवे पूरी तरह यातायात के लिए बहाल होने की संभावना है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



