गुना की स्वच्छता रैंकिंग में सुधार, नगर पालिका ने जताया संतोष
गुना (आरएनआई) स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में गुना नगर की रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सविता गुप्ता एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी मंजूषा खत्री ने इस उपलब्धि पर संतोष व्यक्त करते हुए शहरवासियों का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि यह सफलता नागरिकों की सहभागिता और नगर पालिका की निरंतर मेहनत का परिणाम है।
इस वर्ष स्वच्छ सर्वेक्षण में गुना को 50 हजार से 3 लाख की आबादी वाले देशभर के 824 निकायों में 53वां स्थान प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही गुना को ODF++ एवं GFC श्रेणी में 1 स्टार की मान्यता भी मिली है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023 में गुना को एक लाख से तीन लाख की जनसंख्या वाले 446 निकायों में 60वीं रैंक प्राप्त हुई थी।
नगर पालिका अध्यक्ष सविता गुप्ता ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वच्छता को अपनी आदत में शामिल करें, कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें और घरों से निकलने वाला कचरा केवल अधिकृत कचरा वाहनों को ही दें। उन्होंने कहा कि यदि शहरवासी इसी तरह सहयोग करते रहे तो आने वाले सर्वेक्षणों में गुना और बेहतर रैंक प्राप्त कर दे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



