गुना: अपराध समीक्षा बैठक में SP अंकित सोनी के सख्त निर्देश — जुआ-सट्टा, अवैध शराब व नशे पर जीरो टॉलरेंस, आदतन अपराधियों की जमानत निरस्ती के आदेश

पुलिस अधीक्षक ने ली पुलिस अधिकारियों की अपराध समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों के शीघ्र व पारदर्शी निराकरण के दिए निर्देश, जुआ-सट्टा, अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के तहत कार्यवाही किया जाये, जमानत पर बाहर आये आदतन अपराधियों की जमानत निरस्ती की सख्‍ती कार्यवाही की जाये, आगामी त्यौहार नवरा‍त्रि महोत्‍सव, दशहरा आदि पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखी जाये। 

Sep 20, 2025 - 20:20
Sep 20, 2025 - 20:22
 0  108
गुना: अपराध समीक्षा बैठक में SP अंकित सोनी के सख्त निर्देश — जुआ-सट्टा, अवैध शराब व नशे पर जीरो टॉलरेंस, आदतन अपराधियों की जमानत निरस्ती के आदेश

गुना (आरएनआई) आज शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम गुना के सभागार में पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चोकी प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक ली गई।

 बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, डीएसपी मुख्यालय जमील उद्दीन सिद्दीकी, सीएससी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा, एसडीओपी गुना विवेक अष्ठाना, एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमती दीपा डोडवे, एसडीओपी चांचौड़ा मनोज कुमार झा, परवीक्षाधीन डीएसपी आनंद कुमार राय रक्षित निरीक्षक श्रीमती पूजा उपाध्याय सहित जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारीगण एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय से सभी शाखा प्रभारीगण मौजूद रहे।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी द्वारा सभी थानों के कार्य की बारी-बारी से समीक्षा की जाकर निम्‍न विषयों पर चर्चा कर इन क्षेत्रों में अधिक से अधिक कार्यवाही के निर्देश दिये गये :–

_सभी प्रकार के लंबित अपराध, लंबित चालान, लंबित मर्ग, आदि के निराकरण में तत्‍परता लाई जाकर इनका शीघ्र व पारदर्शी निराकरण करें ।

_एससीएसटी एक्‍ट के लंबित अपराध, लंबित चालान, लंबित राहत राशि के प्रकरणों में तत्‍परता लाई जाये ।

_लघु अधिनियम जुआ, सट्टा, अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ, अवैध आर्म्‍स, अवैध पशु परिवहन, अवैध उत्‍खनन, अवैध विस्‍फोटक सामग्री आदि के विरूद्ध अभियान चलाकर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्यवाही की जाये ।

_लंबित समंस-वारंटों की तामीली में तेजी लाई जाये ।

_सभी लेबल पर सीएम हेल्पलाइन, सीएम मोनिट, सीएम हाउस एवं बरष्ठि कार्यालयों की लंबित शिकायतों का समयावधि में संतुष्टि पूर्वक निराकरण करें।

_नाबालिगों के अपहरण के मामलों में तत्‍परता से कार्यवाही कर अपहृतों को यथा शीघ्र दस्‍तयाब करें ।

_दुर्घटना के प्रकरणों में एफएआर/आईएआर/डीएआर रिपोर्ट समयावधि में भेजी जावे ।

_संपत्ति संबंधी अपराधों में सक्रियता से कार्यवाही करें और संपूर्ण रिकवरी के प्रयास किये जायें ।

_थाना क्षेत्र के असामाजिक तत्‍वों की सूची तैयार कर उन पर अधिक से अधिक प्रतिबंधात्‍मक कार्यवाही करें।

_धारा 107 बीएनएसएस (107 बीएनएसएस धारा के तहत माननीय न्‍यायालय को आपराधिक गति‍विधियों से मिली संपत्ति को कुर्क करने का अधिकार है) की कार्यवाही करें ।

_सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारी अपने पास लंबित विभागीय शिकायत जांच यथाशीघ्र पूर्ण कर भेजें ।

_ ऐसे अपराधी जो किसी गंभीर अपराध में जमानत पर है और अपने जमानत पर रहने के दौरान भी अन्‍य आराधिक गतिविधियों में संलिप्‍त है, ऐसे अपराधियों की जमानत निरस्तीकरण की प्रभावी कार्यवाही करें ।

_ आगामी त्यौहार नवरात्रि महोत्‍सव, दशहारा आदि को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था दुरूस्‍त रखी जाये ।

_माइक्रो बीट प्रणाली का अक्षरश: क्रियान्‍वयन किया जाये ।

_सायबर अपराधों के प्रति जन जागरूकता हेतु थाना क्षेत्रों में समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं ।

_ सायबर अपराधों में तत्‍परता से कार्यवाही करें एवं अपराध विवेचना में आवश्‍यकतानुसार सायबर सेल की मदद लें ।

-सीसीटीएनएस प्रणाली में अपराधों संबंधी जानकारी समय पर इंन्‍द्राज करें ।

_मर्ग एवं गंभीर अपराधों की विवेचना में हर पहलु पर बारीकी से जांच करें ।

_रात्रि गस्‍त/पैट्रोलिंग व्‍यवस्‍था प्रभावी रूप से लगाई जाये ।

_पुलिस महानिरीक्षक महोदय के आगामी वार्षिक निरीक्षण को दृष्टिगत रखकर आवश्‍यक सभी तैयारियां पूर्ण करें ।

_थाना/चौकियों पर संसाधन/बल की उपलब्‍धता की जानकारी लेकर कमियों का शीघ्र निराकरण हेतु आश्‍वस्‍त किया ।

_निचले कर्मचारियों की समस्‍याओं को स्‍वयं तक पहुंचाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को जिम्‍मेदारी दी गई।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0