गुना–फतेहगढ़ स्टेट हाईवे निर्माण में गुणवत्ता पर सवाल, काली मिट्टी के उपयोग का आरोप

Jan 30, 2026 - 10:29
Jan 30, 2026 - 12:43
 0  243

गुना(आरएनआई)फतेहगढ़ स्टेट हाईवे पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय स्तर पर आरोप लग रहे हैं कि करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क में निर्धारित मानकों के बजाय काली मिट्टी का उपयोग किया जा रहा है। यदि ये आरोप सही हैं, तो सड़क की मजबूती और टिकाऊपन पर बड़ा खतरा मंडरा सकता है।

सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता न केवल सरकारी धन के दुरुपयोग की ओर इशारा करता है, बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा को भी जोखिम में डालता है। ऐसे में जिम्मेदार अधिकारियों और जांच एजेंसियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं, जो अब तक इस पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए नजर आ रहे हैं।

जनता की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और यह स्पष्ट किया जाए कि क्या काली मिट्टी से बनी यह सड़क लंबे समय तक टिक पाएगी, या फिर भ्रष्टाचार की भेंट चढ़कर कुछ ही समय में जवाब दे देगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0