मप्र शासन द्वारा चांचौड़ा किले के लिए 3.26 करोड़ रुपये स्वीकृत

Feb 7, 2026 - 19:32
Feb 7, 2026 - 19:32
 0  135
मप्र शासन द्वारा चांचौड़ा किले के लिए 3.26 करोड़ रुपये स्वीकृत

गुना (आरएनआई) चांचौड़ा स्थित ऐतिहासिक चंपावती किला के संरक्षण एवं पर्यटन सुविधाओं के विकास हेतु मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा 3.26 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

चांचौड़ा स्थित चंपावती किले में पर्यटन सुविधाओं के विकास हेतु मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा पेयजल व्यवस्था, दो बड़े शौचालय, पर्यटकों के लिए वाहन पार्किंग, चार गार्डन, किला बाउंड्री एवं चैन लिंक फेंसिंग, बाउंड्री के बाहर सड़क, गार्ड रूम, टिकट काउंटर, दो बड़े प्रवेश द्वार, पर्यटक बैठक व्यवस्था, एक म्यूज़ियम सहित अन्य आधारभूत कार्यों के लिए 3.26 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0