खनिज के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई जारी, 01 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त
गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में आकस्मिक भ्रमण कर अवैध खनिज परिवहन करने वालों के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला खनिज अधिकारी सचिन वर्मा के नेतृत्व में गठित दल द्वारा आज गुना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपरौदा में भ्रमण के दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध रूप से खनिज का परिवहन करते हुए पकड़ा गया।
जिला खनिज अधिकारी श्री वर्मा ने बताया कि भ्रमण के दौरान उक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली बिना अनुमति एवं बिना रॉयल्टी खनिज गिट्टी का परिवहन करते पाई गई, जिसे जप्त कर कलेक्ट्रेट परिसर में खड़ा कराया गया है।
उन्होंने बताया कि अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त वाहन एवं परिवहनकर्ता के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, के प्रावधानों के अंतर्गत अग्रिम कार्रवाई हेतु प्रकरण कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



