गुना–अशोकनगर–ईसागढ़ मार्ग पर प्रस्तावित आरओबी (ROB) के निर्माण कार्य के संबंध में बैठक आयोजित
गुना (आरएनआई) अपर कलेक्टर अखिलेश जैन की अध्यक्षता में गुना–अशोकनगर–ईसागढ़ मार्ग पर प्रस्तावित आरओबी (ROB) के निर्माण कार्य को लेकर संबंधित विभागों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में यह बताया गया कि प्रस्तावित आरओबी का कार्यक्षेत्र होमगार्ड विभाग तथा मौसम विभाग की भूमि से होकर गुजर रहा है। निर्माण कार्य आगे बढ़ाने के लिए दोनों विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) प्राप्त करना आवश्यक है, ताकि उनकी भूमि पर आरओबी का निर्माण सुचारू रूप से किया जा सके।
बैठक में जानकारी देते हुए अवगत कराया गया होमगार्ड विभाग के गेट के समीप एक बॉक्स कल्वर्ट प्रस्तावित है। इसके साथ ही, आरओबी के दोनों ओर सर्विस रोड भी प्रस्तावित है, जिससे संबंधित विभागों को आने-जाने में भविष्य में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।
इस संदर्भ में बैठक के दौरान विस्तृत चर्चा की गई। एडीएम (ADM) ने संबंधित विभागों को आवश्यक NOC प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए, ताकि निर्माण कार्य में कोई बाधा न आए।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



