केन्‍द्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया 2 से 5अप्रैल तक गुना लोकसभा क्षेत्र के भ्रमण पर

5 अप्रैल को केंद्रीय मंत्री बमोरी विधानसभा मंडल के बूथ कार्यक्रताओं की लेंगे बैठक।

Mar 31, 2024 - 21:53
Mar 31, 2024 - 21:53
 0  4.8k
केन्‍द्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया 2 से 5अप्रैल तक गुना लोकसभा क्षेत्र के भ्रमण पर

गुना (आरएनआई) केन्‍द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री एवं गुना लोकसभा प्रत्यासी ज्योतिरादित्य सिंधिया का गुना लोकसभा क्षेत्र में चार दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के तहत विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे सम्मिलित। केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया 02 अप्रैल को गुना लोकसभा के शिवपुरी जिले के विधानसभा स्थित के मंडलों के पोलिंग बूथ कार्यक्रताओं के साथ बैठक के साथ अन्य कार्यक्रमों में सम्मिलित रहेंगे। शिवपुरी जिले के तीन दिन प्रवास पश्चात केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया 5 अप्रैल 2024 को गुना जिले का के जनसंपर्क के दौरान सुबह 11 बजे से 1.30 बजे तक बमोरी विधानसभा के उमरी में आयोजित म्याना एवं सिरसी मंडल के 106  पोलिंग बूथ के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक लेंगे। तत्स्पचात श्री सिंधिया दोपहर के 2 बजे से 4.30 बजे तक बमोरी में बमोरी और फतेहगढ़ के 119 पोलिंग बूथ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव की दृष्टि से कार्यक्रताओं को बूथ विजय का देंगे मंत्र।  तत्पश्चात केंद्रीय मंत्री बमोरी से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0