कानपुर में सनसनी: लग्जरी कार से मिला CRPF इंस्पेक्टर का शव, जांच में जुटी पुलिस
यूपी के कानपुर में सीआरपीएफ एक लग्जरी गाड़ी में मिला है। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
कानपुर (आरएनआई) कानपुर आरपीएफ थाने के गेट के सामने पार्किंग में खड़ी लग्जरी गाड़ी में सीआरपीएफ इंस्पेक्टर का शव बरामद हुआ है।।सूचना के बाद पहुंची जीआरपी ने जांच पड़ताल करने के बाद परिजनों को सूचना दी। मौत कैसे हूई जांच पड़ताल में जीआरपी जुटी है। पुलिस ने फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
उत्तराखंड के रहने वाले निर्मल उपाध्याय की शादी साकेत नगर में हुई थी। निर्मल सीआरपीएफ 183 बटालियन में इंस्पेक्टर थे और उनकी पोस्टिंग पुलवामा में थी। निर्मल सुबह कानपुर सेंट्रल स्टेशन आये और उसके बाद से परिवार के किसी व्यक्ति से बात नहीं हुई।
स्टेशन आरपीएफ थाने के गेट सामने पार्किंग में एक लग्जरी गाड़ी में निर्मल का शव पड़ा हुआ था, सुबह से गाड़ी खड़ी होने के शक पर उसे चेक किया गया तो निर्मल का शव मिला। वहीं जीआरपी सीओ ने बताया कि मौत के कारणों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
परिजनों ने भी किसी तरह के किसी संदेह के बात नहीं बताई है, गाड़ी किसकी है और यहां कैसे आयी यह तो जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। मृतक की पत्नी भी कुछ नहीं बता पा रही है। वहीं पुलिस को जांच में मृतक के पास नींद की गोली और ग्लास मिले हैं। वहीं इस मामले में सामने आया है कि देर रात मृतक का पत्नी से विवाद भी हुआ था।
जीआरपी अधिकारियों का कहना है कि मौके से बरामद नींद की गोलियां और ग्लास को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। प्राथमिक जांच में यह मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पुलिस ने अभी किसी नतीजे पर पहुंचने से इनकार किया है।
मृतक की पत्नी से भी पुलिस ने पूछताछ की है, जिसमें उसने देर रात हुए विवाद की पुष्टि की है, हालांकि उसने किसी गंभीर कारण का जिक्र नहीं किया। पुलिस का मानना है कि पारिवारिक तनाव और मानसिक दबाव इस घटना की वजह हो सकते हैं।
फिलहाल जीआरपी टीम मोबाइल रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल्स खंगाल रही है, ताकि घटनाक्रम की सही जानकारी मिल सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी। इस घटना से सीआरपीएफ विभाग और परिजनों में गहरा दुख है। स्थानीय पुलिस और जीआरपी संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp।com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



