कछौना कोतवाली परिसर में पीस कमेटी बैठक संपन्न
कछौना ( हरदोई) आगामी माह में त्यौहार कावड़ यात्रा नाग पंचमी रक्षाबंधन बारहवफात जन्माष्टमी पर्वों को शांतिपूर्वक और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में कोतवाली कछौना प्रांगण में रविवार को पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई त्यौहार के मद्देनजर क्षेत्राधिकारी बघौली प्रभा पटेल ने आवश्यक निर्देश दिए कावड़ यात्रा का रूट प्लान कांवड़ियों के नाम व संख्या कावड़ यात्रा की तिथि की सूचना अवश्य दे दें डीजे में ऊंचाई का विशेष ध्यान दें अक्सर विद्युत तार की चपेट में आने से दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है वही ज्यादा तेज से डीजे बजाने पर बूढ़े बुजुर्ग हार्ट के मरीजों के लिए समस्या खड़ी हो जाती है अनजाने में जान तक चली जाती है सड़क के किनारे आराम ना करें नशे के सेवन से बचें नहर वा नदी में नहाने से बचे घाट पर ही नहाए बरसात के में मौसम तेज बहाव के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं कावड़ यात्रा के दौरान जर्जर विद्युत तार व सड़कों पर गड्ढों के लिए संबंधित विभाग से समन्वय बनाकर सही कराने का प्रयास करेंगे कांवरिया अपने साथ अपना पहचान पत्र आईडी कार्ड अवश्य रखें नई परंपरा कोई न डालें नई परंपरा की सूचना थाने में अवश्य दें खुशी व उत्साह के साथ सावधानी से त्योहार बनाएं अपनी सुरक्षा व दूसरे की सुरक्षा का ध्यान अवश्य रखें वाहन में मोडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग ना करें वाहन के साथ आवश्यक ड्राइविंग लाइसेंस बिना नंबर की गाड़ी पर कार्यवाही की जाएगी ट्राली में यात्रा करने से बचें डीजे पर किसी प्रकार के भड़काऊ गाने व आपत्तिजनक पोस्ट व प्रदर्शन न करें किसी भी भावना को ठेस ना पहुंचाएं थाना अध्यक्ष अमित सिंह ने सभी से अपील की आपसी सौहार्द व भाईचारे से त्योहार बनाएं इस अवसर पर ग्राम प्रधान सभासद मुकेश सिंह तेजपाल वर्मा निर्भय राजवंशी राज मित्र सुधीर कुमार प्रधान राम सहाय नरेश कुमार आलम कप्तान सुनील इरफान डॉक्टर नरेंद्र वर्मा सद्दीक सहित क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों ने प्रतिभाग किया ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

