एक ही थानेदार के खिलाफ मानवाधिकार आयोग में दूसरा मामला दर्ज, जाने वजह...

Saturday, July 12, 2025 - 21:57
Updated: 1 year ago
0

मुजफ्फरपुर (आरएनआई) जिले के रामपुर हरि थाना के थानाध्यक्ष के विरुद्ध आयोग में फिर से एक परिवाद दर्ज कराया गया है। यह परिवाद विशुनदेव नारायण सिंह इंटर महाविद्यालय, नरमा, मुजफ्फरपुर में आदेशपाल के पद पर कार्यरत कुमारी शबनम के द्वारा दर्ज कराया गया है. पीड़िता ने थानाध्यक्ष सुजीत कुमार मिश्रा पर आरोप लगाते हुए कहा कि थाना अध्यक्ष उन्हें कॉलेज से पकड़कर थाना ले गए। वहां कमरे में बंद कर उनके साथ सख्त मारपीट की गई और 4 घंटे तक उन्हें थाने में बंद करके रखा गया.

बताया गया की पूरा मामला यह है कि विशुनदेव नारायण सिंह इंटर महाविद्यालय, नरमा, मुजफ्फरपुर में लेखापाल के पद पर कार्यरत विशाल कुमार के साथ विगत मंगलवार को रुपये बैंक में लेकर जाने के दौरान अपराधियों के द्वारा कुल 2,11,200 रुपये की लूट की गई। इसकी शिकायत दर्ज कराने जब विशाल कुमार रामपुर हरि थाना पहुँचे, तो थानाध्यक्ष सुजीत मिश्रा उनके आवेदन के आलोक में कार्रवाई करने के बजाये उन्हें ही बेरहमी से मारने व पीटने लगे और थाना में बंद कर दिया। थाना में उनके साथ काफी गाली गलौज व बेरहमी से मारपीट की गई और उनका मोबाइल छीन कर उन्हें नजरबंद कर दिया गया और रात्रि में अधमरी हालत में थाने के बाहर फेंक दिया गया। परिजनों द्वारा उन्हें सदर अस्पताल, मुजफ्फरपुर में भर्ती कराया गया। जब मामला मीडिया में पहुँचा तो थानाध्यक्ष गलती के लिए माफ़ी माँगते दिखे जिसका वीडियो भी विभिन्न समाचार चैनलों पर चलाया गया, लेकिन माफ़ी न मिलने पर तुरंत विशाल पर गबन का मुकदमा दर्ज किया गया और जाँच के नाम पर उसी महाविद्यालय की आदेशपाल कुमारी शबनम के मायके पहुँचकर मचाई गई. बताया गया की आदेशपाल के भाई अनुज कुमार को पकड़कर रात्रि में थाना हाजत में रखा गया और दिन में लेखापाल के कार्यालय की जाँच की गई. साथ ही बताया गया की एसएचओ ने पीड़िता को कॉलेज से पकड़कर थाना ले गए। वहां कमरे में बंद कर उनके साथ सख्त मारपीट और अभद्र व्यवहार किया गया और 4 घंटे तक उन्हें थाने में बंद करके रखा गया। तत्पश्चात पीड़िता ने थानाध्यक्ष के विरुद्ध माननीय आयोग में मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के.झा के माध्यम से परिवाद दर्ज कराया है। मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के.झा ने मामले के सम्बन्ध में आयोग से उच्च स्तरीय जाँच की माँग किया है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User