न्यू ज्ञान भारती इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक उत्सव में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समा

Saturday, February 7, 2026 - 13:15
Updated: 6 months ago
0
न्यू ज्ञान भारती इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक उत्सव में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समा

नवादा (आरएनआई) नवादा के पचगांवा में स्थित न्यू ज्ञान भारती इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में विद्यालय का वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डा अनिल कुमार, आल इंडिया फेडरेशन ऑफ एजुकेशनल एसोसिएशन के सचिव सुधीर कुमार, शिक्षाविद् डा शैलेन्द्र कुमार, सर्वोच्च न्यायालय दिल्ली के अधिवक्ता प्रत्युष सिंह तथा प्राचार्य चंदन कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया किया गया।

इसमें विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, नाटिका समेत अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बेहतरीन प्रस्तुतियां सामाजिक मुद्दाें के प्रति जागरूक किया। प्राचार्य चंदन कुमार ने कहा कि बच्चों को अच्छा नागरिक बनाने में माता-पिता के बाद शिक्षण संस्थानों का अहम योगदान होता है। शिक्षकों को बच्चों को संस्कारवान बनाने गुणवतापरक शिक्षा देनी चाहिए। 

मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अनिल कुमार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में ज्ञान भारती की भूमिका की काफी सराहना की। विशिष्ट अतिथि सुधीर कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि ज्ञान भारती की स्थापना से लेकर आज तक समाज को मेडिकल और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कई छात्र छ्त्राओं ने देश और विदेश में काफी उपलब्धि भरा कार्य कर रहा है। शैलेंद्र कुमार भी ज्ञान भारती के बच्चों की प्रतिभा का चर्चा किए। इस अवसर पर विद्यालय का पूर्ववर्ती छात्र और सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता प्रत्युष सिंह ने शिक्षा के आधुकीकरण पर चर्चा किए।

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों के मेधावी विद्यार्थियों और नेमदारगंज थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह, अकबरपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी राधा रमण मुरारी तथा रजौली एस डी पी ओ गुलशन कुमार को सम्मानित किया गया।

सभी विद्यार्थियो में काफ़ी उत्साह देखने को मिला।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SUNNY BHAGAT

CRIME REPORTER

Comments (0)

User