आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत महिला सम्मलेन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Nov 30, 2025 - 19:03
Nov 30, 2025 - 19:07
 0  378
आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत महिला सम्मलेन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

हरदोई (आरएनआई) आत्मनिर्भर भारत अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत मंडल हरियावां में महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। महिला सम्मेलन की मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेत्री अलका गुप्ता जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि अलका गुप्ता ने माताओं व बहनों को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के संदर्भ में बताते हुए कहा कि आप सब इन योजनाओं के माध्यम से अपने आप को सशक्त कीजिए जब आप सशक्त होंगी तब आपका गांव, जिला व प्रदेश और राष्ट्रशक्त होगा और उसी से हमारा राष्ट्र आत्मनिर्भर भारत बनेगा।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री अरुण मिश्रा, मंडल मंत्री निशु पांडे, मंडल उपाध्यक्ष रणजीत कुमार मिश्रा, शक्ति केंद्र संयोजक शिव प्रकाश सिंह, पंचायत सचिव गौरी सिंह, प्रधान सुषमा सिंह सहित बड़ी संख्या में माताएं व बहनें उपस्थित रहीं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)