हाथरस में हादसा: चलती बस की खिड़की से झांका, 11 साल के बच्चे का सिर कटकर सड़क पर गिरा

हाथरस में एक सड़क हादसे में 11 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। अलीगढ़ से हाथरस जा रही बारात की बस में खिड़की से सिर बाहर निकालने पर एक पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे बच्चे का सिर धड़ से अलग हो गया।

Jun 23, 2025 - 13:04
 0  54
हाथरस में हादसा: चलती बस की खिड़की से झांका, 11 साल के बच्चे का सिर कटकर सड़क पर गिरा

हाथरस (आरएनआई) उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में 11 साल के मासूम बच्चे का सिर धड़ से कटकर अलग हो गया। बताया जा रहा की बच्चा बारात वाली बस में सवार था। सफर के दौरान बच्चे ने अपना सिर बस की खिड़की से बाहर निकाल लिया, तभी बच्चा एक पिकअप गाड़ी की चपेट में आ गया। पिकअप गाड़ी की टक्कर से बच्चे का सिर कटकर नीचे सड़क पर गिर पड़ा और बच्चे का धड़ बस के अंदर ही सीट पर छटपटाता रहा। ये नजारा देखकर बस के अंदर से लेकर बाहर तक लोगों का दिल दहल उठा।

बस में सवार अन्य बारातियों ने जैसे ही यह मंजर देखा तो चीखते-चिल्लाते हुए बस को रुकवाया दिया। बस के रुकते ही पिता नीचे उतरकर भागा। पिता ने सड़क से बेटे के कटे सिर को उठाया और बदहवास हालत में जमीन पर बैठ गया। वहीं मासूम के बच्चे का चाचा कटे सिर को गमछे से ढककर रोते रहा। हादसे के आगे मजबूर एक पिता और बच्चे का चाचा मासूम के कटे सिर को धड़ से जोड़ते रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.