हरियाली तीज पर चेयरमैन व समाजसेवी महिलाओं को किया सम्मानित, श्री राधा कृष्ण संकीर्तन महिला मंडल ने आयोजित किया कार्यक्रम 

Jul 28, 2025 - 20:01
Jul 28, 2025 - 20:12
 0  81
हरियाली तीज पर चेयरमैन व समाजसेवी महिलाओं को किया सम्मानित, श्री राधा कृष्ण संकीर्तन महिला मंडल ने आयोजित किया कार्यक्रम 

बिंदकी, फतेहपुर (आरएनआई) श्री राधा कृष्ण संकीर्तन महिला मंडल ने हरियाली तीज पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सहित कई समाजसेवी महिलाओं को फूल माला पहनकर सम्मानित किया। इसके अलावा गीत संगीत में विशेष स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया। चेयरमैन राधा साहू ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से महिलाओं में सामाजिक जागरूकता बढ़ती है। महिलाएं समाज के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेती हैं। नगर के मोहल्ला घियाही गली स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में श्री राधा कृष्ण संकीर्तन महिला मंडल ने हरियाली तीज पर एक कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें चेयरमैन राधा साहू को फूल मालाओं से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समय-समय पर होते रहने चाहिए उन्होंने इस मामले में श्री राधा कृष्ण कीर्तन महिला मंडल की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह महिला मंडल वर्ष में कई बार इस तरह के सामाजिक कार्य करता है निश्चित रूप से यह सराहनीय कार्य है इससे महिलाओं में जागरूकता आई है। महिला समाजसेवी पुष्पा बजाज, गीता ओमर, गीता गुप्ता, प्रेमा पांडे तथा श्री राधा कृष्ण संकीर्तन महिला मंडल की अध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव को भी फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। इसके अलावा गीत संगीत कार्यक्रम में विशेष स्थान प्राप्त करने वाली शिखा बजाज, कोमल श्रीवास्तव, श्रुति गुप्ता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। श्री राधा कृष्ण कीर्तन महिला मंडल ने हरियाली तीज पर सुंदर गीत संगीत प्रस्तुत किए। इस मौके पर अध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव, महामंत्री रेखा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता, संरक्षक माया बजाज, विजया बजाज के अलावा प्रेम पांडेय, गीता गुप्ता, मीरा गुप्ता, सीमा गुप्ता, संध्या गुप्ता, नेहा गुप्ता, कंचन, नीतू, मोना, शांति, किरण, सोनी, पूनम आदि रहीं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0