हरिद्वार में एक मतदान केंद्र पर मतदाता ने ईवीएम तोड़ी, पुलिस ने लिया हिरासत में

उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर शुक्रवार सुबह सात बजे से मतदान हो रहा है। लोग अपने मतों का प्रोयग करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।इस बीच हिंसा और तोड़फोड़ की खबरें सामने आई हैं। हरिद्वार लोकसभा सीट पर मतदाता द्वारा ईवीएम मशीन तोड़ने की घटना सामने आई है। हरिद्वार विधानसभा के मतदान केंद्र 126 ज्वालापुर इंटर कॉलेज में एक मतदाता ने ईवीएम तोड़ दिया।

Apr 19, 2024 - 12:00
 0  513
हरिद्वार में एक मतदान केंद्र पर मतदाता ने ईवीएम तोड़ी, पुलिस ने लिया हिरासत में

हरिद्वार (आरएनआई) उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर शुक्रवार सुबह सात बजे से मतदान हो रहा है। लोग अपने मतों का प्रोयग करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।इस बीच हिंसा और तोड़फोड़ की खबरें सामने आई हैं। हरिद्वार लोकसभा सीट पर मतदाता द्वारा ईवीएम मशीन तोड़ने की घटना सामने आई है। हरिद्वार विधानसभा के मतदान केंद्र 126 ज्वालापुर इंटर कॉलेज में एक मतदाता ने ईवीएम तोड़ दिया।

मतदाता ने ईवीएम मशीन का विरोध करते हुए पोलिंग बूथ पर रखी मशीन को नीचे पटक दिया। उसने चिल्लाते हुए कहा कि हम ईवीएम मशीन का विरोध करते हैं। उसने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराओ।

फिलहाल पुलिस ने मतदाता को हिरासत में ले लिया है। ईवीएम मशीन टूट गई, लेकिन बाद में उसे चालू किया गया।

मतदाता की इस हरकत से मतदान केंद्र पर अफरा-तरफी का माहौल बन गया। बाहर तैनात पुलिसकर्मी तुरंत मतदाता को पकड़कर रेल चौकी ले गए, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.