हरदोई: धान क्रय में लापरवाही पर तीन केंद्र प्रभारियों की छुट्टी, प्रमुख सचिव ने लिया सख्त एक्शन

Nov 29, 2025 - 19:23
Nov 29, 2025 - 19:36
 0  702
हरदोई: धान क्रय में लापरवाही पर तीन केंद्र प्रभारियों की छुट्टी, प्रमुख सचिव ने लिया सख्त एक्शन

हरदोई (आरएनआई) आज प्रमुख सचिव, खाद्य एवं रसद विभाग, उ.प्र. शासन श्री रणवीर प्रसाद ने सण्डीला मंडी स्थित धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रों पर धान खरीद की वास्तविक स्थिति जानी और स्टॉक रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों की जांच की।

निरीक्षण के दौरान कार्य में लापरवाही व शिथिलता पाए जाने पर प्रमुख सचिव ने तीन केंद्र प्रभारियों को तुरंत हटाकर नए प्रभारी नियुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण क्रय केन्द्रों पर आने वाले किसानों की तौल टोकन प्रणाली पर अनिवार्य रूप से कराई जाए।

मौके पर उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनीं और जिला खाद्य विपणन अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव ने स्पष्ट रूप से कहा कि धान क्रय कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि किसानों की समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध रूप से किया जाएगा तथा प्रमुख सचिव द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पूर्ण अनुपालन होगा।

निरीक्षण के दौरान संभागीय खाद्य नियंत्रक/विशेष सचिव अतुल सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सण्डीला, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)