हरदोई सांसद जयप्रकाश रावत व मिश्रिख सांसद अशोक रावत की अध्यक्षता में हुई दिशा की बैठक

Jul 15, 2025 - 19:10
Jul 15, 2025 - 19:13
 0  729
हरदोई सांसद जयप्रकाश रावत व मिश्रिख सांसद अशोक रावत की अध्यक्षता में हुई दिशा की बैठक

हरदोई (आरएनआई) आज विवेकानंद सभागार में  सांसद हरदोई  जय प्रकाश की अध्यक्षता व सांसद मिश्रिख अशोक रावत की सह अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई। बैठक के प्रारम्भ में जिलाधिकारी ने अध्यक्ष व सह अध्यक्ष का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। बैठक की शुरुआत बिजली विभाग से हुई। सांसद मिश्रिख ने कहा कि दिशा के अध्यक्ष के अधीन रीवैम्प योजना की नियमित बैठक करायी जाये। अध्यक्ष महोदय ने कहा कि बैठक में दिए गए प्रस्तावों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाये। जन प्रतिनिधियों को कृत कार्रवाई की पूरी जानकारी दी जाये। जिलाधिकारी ने बिजली विभाग को निर्देश दिए कि रीवैम्प योजना की बैठक अगले 15 दिन में करायी जाये।  अध्यक्ष ने कहा कि विद्युत चोरी की घटनाओं को रोका जाये। जर्ज़र पोलों को ठीक किया जाये। बिजली बिल सुधार के लिए कैम्प लगवाए जाएं जिनकी सूचना  जन प्रतिनिधियों को दी जाये। जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि 17 से 19 जुलाई के मध्य बिजली बिल सुधार व अन्य समस्याओं के समाधान के लिए कैम्प लगवाए जा रहे हैं। अध्यक्ष ने कहा कि विजिलेन्स की प्रभावी कार्रवाई की जाये। ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि पर कार्रवाई की जाये। मकान के ऊपर से निकलने वाली जर्ज़र लाइनों को ठीक किया जाये। सिंचाई विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र पंचायत बैठकों में विभाग की ओर से प्रतिभाग अवश्य किया जाये। सिंचाई बंधु की बैठक की सूचना जन प्रतिनिधियों को कम से कम एक सप्ताह पूर्व अवश्य दी जाये। नहर में अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगायी जाये। माननीय सदस्य विधान परिषद  अशोक अग्रवाल ने कहा कि कछौना के सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस की बाउंड्री वाल बनवायी जाये। नलकूप विभाग की समीक्षा में अध्यक्ष ने कहा कि ख़राब नलकूपो को जल्द ठीक कराया जाये। लघु सिंचाई विभाग की समीक्षा में उन्होंने कहा कि बोरिंग से सम्बंधित शिकायतों पर कार्रवाई की जाये। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में जिलाधिकारी ने  अध्यक्ष को जनपद में स्थायी सीएमओ व रेडियोलोजिस्ट न होने के बारे में अवगत कराया।  अध्यक्ष व सह अध्यक्ष ने इस बात को उचित मंच पर रखने का आश्वासन दिया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में एम्बुलेंस उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कछौना सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बाउंड्री बनवायी जाये। शिक्षा विभाग की समीक्षा में उन्होंने कहा कि जर्ज़र भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जल्द पूर्ण की जाये।  विधायक बालामऊ  रामपाल वर्मा,  विधायिका संडीला श्रीमती अलका अर्कवंशी, विधायक सांडी शप्रभाष कुमार ने स्कूलों में बर्तनो की खरीद के मुद्दे को रखा। जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे फर्मों से बर्तन नहीं लिए जाएंगे। जल निगम (ग्रामीण) की समीक्षा में अध्यक्ष ने कहा कि परियोजना पूर्ण होने के बाद तत्काल सड़कों का पुनर्निमाण कराया जाये। बीएसएनएल की समीक्षा में  अध्यक्ष ने कहा कि नेटवर्क को बेहतर बनाया जाये। लोकनिर्माण विभाग की समीक्षा में उन्होंने कहा कि सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाये। सह अध्यक्ष ने सिकरोहरी पुलिया के जल्द चौड़ीकरण कराने के निर्देश दिए। खनन विभाग की समीक्षा में उन्होंने कहा कि अवैध खनन न होने दिया जाये। मनरेगा की समीक्षा में जिलाधिकारी ने मिशन मैदान व कुओं के पुनरुद्वार के बारे में विस्तार से बताया। पशुपालन विभाग की समीक्षा में उन्होंने कहा कि पंजीकृत पोल्ट्री फॉर्म की सूची उपलब्ध करायी जाये। नगर पालिकाओं की समीक्षा में अध्यक्ष ने कहा कि नगर निकायों में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाये। उन्होंने नगर पालिका हरदोई में हाल में किये गए कार्यों की सूची माँगी। वन विभाग की समीक्षा में सह अध्यक्ष ने कहा कि कामीपुर वन रेंज को विकसित किया जाये। पर्यटन विभाग की समीक्षा में उन्होंने कहा कि पूर्ण हो चुके कार्यों का शिलान्यास कराया जाये। पीडी डीआरडीए को निर्देश दिए कि विधायक निधि व सांसद निधि के प्रस्तावों पर तेजी से कार्रवाई की जाये। उद्योग विभाग की समीक्षा में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना से अधिक से अधिक युवाओं को लाभान्वित कराया जाये। बैठक में अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर  सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल,  विधायक बालामऊ  रामपाल वर्मा,  विधायिका संडीला श्रीमती अलका सिंह अर्कवंशी, पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन, मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, अन्य सम्बंधित अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)