हरदोई में विधिक जागरूकता शिविर: पोषण, मानसिक स्वास्थ्य अधिकार और नशा मुक्ति पर विशेष फोकस

Sep 2, 2025 - 18:32
Sep 2, 2025 - 18:33
 0  81
हरदोई में विधिक जागरूकता शिविर: पोषण, मानसिक स्वास्थ्य अधिकार और नशा मुक्ति पर विशेष फोकस

हरदोई (आरएनआई) राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदोई के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश माननीय संजीव शुक्ला तथा सचिव/अपर जिला जज भूपेंद्र प्रताप के निर्देशन एवं तहसील विधिक सेवा समिति, सदर सचिव/तहसीलदार श्री सचिंद्र कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में आज महिला जिला चिकित्सालय, हरदोई में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधीक्षक श्री सुबोध सिंह ने की। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय पोषण सप्ताह प्रतिवर्ष 1 से 7 सितम्बर तक मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य संतुलित आहार एवं पोषण संबंधी आदतों के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

डॉ. गरिमा शुक्ला, फैमिली वेलफेयर काउंसलर ने भारत के चार प्रमुख राष्ट्रीय पोषण कार्यक्रमों – पोषण अभियान, प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण, मध्याह्न भोजन योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

श्यामू सिंह, लीगल एड क्लीनिक ने बताया कि मानसिक रोग एवं बौद्धिक अक्षमता से ग्रस्त व्यक्तियों को भारतीय संविधान एवं दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के अंतर्गत गरिमा के साथ जीने, समुदाय में रहने, समान अवसर पाने, मुफ़्त विधिक सहायता एवं उचित स्वास्थ्य सेवाओं का अधिकार प्राप्त है।

पी.एल.वी. कीर्ति कश्यप ने नशीली दवाओं, शराब व तंबाकू के दुरुपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों एवं बचाव पर प्रकाश डाला। साथ ही आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत (13 सितम्बर 2025) की जानकारी दी गई और विधिक सहायता हेतु टोल-फ्री नंबर 15100 से अवगत कराया गया।

शिविर में महिला जिला चिकित्सालय का स्टाफ एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)