हरदोई में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण पर विशेष अभियान

Oct 25, 2025 - 19:01
Oct 25, 2025 - 19:01
 0  108
हरदोई में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण पर विशेष अभियान

हरदोई (आरएनआई) जनपद में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में महिला बीट आरक्षियों द्वारा 21 ग्रामों में चौपालों का आयोजन किया गया, जिसमें 285 से अधिक महिलाएं और युवतियां शामिल हुईं।अभियान के दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं जैसे कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि की जानकारी दी गई। इसी क्रम में एंटी रोमियो स्क्वाड ने जिले के 47 स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया और 540 संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उन्हें सख्त चेतावनी दी।महिलाओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, बाल संरक्षण हेल्पलाइन 1098, और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 के बारे में भी जागरूक किया गया। इसके साथ ही पुलिस टीमों ने पिंक बूथों की जानकारी दी, जहां महिलाएं सुरक्षित वातावरण में अपनी शिकायतें दर्ज करा सकती हैं।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हरदोई पुलिस महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर निरंतर प्रयासरत है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि प्रत्येक महिला को एक सुरक्षित और सशक्त वातावरण मिल सके।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)