हरदोई में मनाया गया कन्या जन्मोत्सव, माताओं को मिली बेबी किट और शुभकामनाएं
हरदोई (आरएनआई) दिनांक 22 सितंबर 2025 को जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार निगम के निर्देशन में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत चलाए जा रहे मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज 5.0 के तहत कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रेमावती और जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती अलका गुप्ता ने किया। इस अवसर पर जनपद हरदोई के जिला महिला अस्पताल में जन्मी नवजात कन्याओं की माताओं को महिला कल्याण विभाग द्वारा केक काटकर बेबी किट वितरित की गई तथा बेटियों के जन्म पर उन्हें बधाई दी गई।
अतिथियों ने माताओं से कहा कि बेटा और बेटी में कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। दोनों समान अधिकार और सम्मान के अधिकारी हैं।
इस मौके पर महिला चिकित्सालय के चिकित्साधीक्षक डॉ. सुबोध श्रीवास्तव, बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी श्रीमती पिंकी देवी, वन स्टॉप सेंटर से श्रीमती रूबी देवी व श्रीमती सुरभी सिंह, श्री सतीश कुमार, श्री शुभम, पुष्पेन्द्र कुमार सहित अस्पताल के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



