हरदोई में बनायी जा रही है ग्रामवार शिकायतों की सूची, सूची से तय हो सकेगी लापरवाह अधिकारियों की जवाबदेही

Jul 25, 2024 - 17:01
Jul 25, 2024 - 17:01
 0  1.2k
हरदोई में बनायी जा रही है ग्रामवार शिकायतों की सूची, सूची से तय हो सकेगी लापरवाह अधिकारियों की जवाबदेही

हरदोई ( आरएनआई)जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के निर्देशानुसार आईजीआरएस के माध्यम से ग्राम पंचायत वार शिकायतों की सूची बनाई जा रही है जिससे शिकायतों के निस्तारण में तेजी आएगी। जिलाधिकारी का कहना है कि इस सूची के बन जाने पर एक ओर जन शिकायतों के निस्तारण में तेजी आएगी वही दूसरी ओर शिकायत निस्तारण में लापरवाही करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही निर्धारित की जा सकेगी। ऐसे गावों को चिन्हित किया जा रहा है जहाँ पिछले 6 माह में भूमि सम्बन्धी विवादों की संख्या अधिक रही है। भूमि विवादों के निस्तारण में लापरवाह अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी पूर्व में कई अवसरों पर शिकायतों का समय से निस्तारण न होने व निस्तारण की गुणवत्ता ठीक न होने को लेकर नाराजगी जताते रहे हैं।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)