हरदोई में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान शुरू, 28 अगस्त तक चलेगा अभियान

Aug 10, 2025 - 17:55
Aug 10, 2025 - 17:56
 0  243
हरदोई में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान शुरू,  28 अगस्त तक चलेगा अभियान

हरदोई (आरएनआई) राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत रविवार से सर्वजन दवा सेवन (आईडीए) अभियान की शुरुआत हुई, जिसका शुभारंभ जिला महिला अस्पताल में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने स्वयं दवा खाकर किया और लोगों से बिना डर दवा खाने की अपील की। नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि 28 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान में जनपद के 15 ब्लॉक और शहरी क्षेत्र को कवर किया जाएगा, जहाँ आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर पात्र लोगों को दवा खिलाएंगी। एक वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को दवा नहीं दी जाएगी, जबकि हल्के जी मिचलाने या चक्कर आने जैसे लक्षण माइक्रोफाइलेरिया खत्म होने का संकेत हैं। अभियान के तहत पोस्टर जारी किया गया और फाइलेरिया उन्मूलन की शपथ दिलाई गई।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)