हरदोई में जन सुनवाई के दौरान 79 शिकायतों पर कार्रवाई, वृद्धजनों को पेंशन और आयुष्मान कार्ड का लाभ
हरदोई (आरएनआई) आज जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने बड़ी संख्या में आमजन की शिकायतों को सुना। जन सुनवाई में कुल 79 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनके त्वरित निस्तारण के निर्देश उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को दिए। जन सुनवाई के दौरान मौके पर ही पात्रों की वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन व दिव्यांग पेंशन बनवायी गयी। 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनवाये गए। पेंशन धारकों के लिए आज वरिष्ठ कोषाधिकारी कार्यालय में अलग से आयुष्मान कार्ड केंद्र स्थापित किया गया। 26 पेंशनरों सहित आज कुल 28 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनवाये गए। इस प्रकार अब अब तक जिलाधिकारी अनुनय झा की जन सुनवाई में कुल 194 आयुष्मान कार्ड बनवाये जा चुके हैं। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि पैमाइश व अंश निर्धारण की शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक विलम्ब न किया गया जाये। भूमि विवाद के स्थायी समाधान के लिए थाकबंदी के प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कराया जाये। सुदामा नाम की महिला को जन सुनवाई के दौरान वृद्धावस्था पेंशन से आच्छादित कराया गया। निर्मला नाम की एक महिला जिनके पति का देहांत हो चुका है, को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना से आच्छादित कराया गया। इसके साथ ही उनके दो बच्चों को बाल सेवा योजना का लाभ दिलाया गया। एक दिव्यांग महिला की एक बच्ची को स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ दिलाया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी नहने राम व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

