हरदोई में आम आदमी पार्टी की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, आशुतोष पाठक जिलाध्यक्ष मनोनीत
हरदोई (आरएनआई) आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार और जनसंपर्क को मज़बूती देने के लिए आम आदमी पार्टी “हर घर संपर्क अभियान” चला रही है। इसी क्रम में आज हरदोई के पिहानी चुंगी स्थित मन्नत मैरिज हॉल में दिल्ली के पूर्व विधायक व उप्र के सह प्रभारी दिलीप पांडेय की अध्यक्षता मे संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से आशुतोष पाठक को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।इस अवसर पर दिलीप पांडे ने कहा — “दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार की शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांतिकारी कार्यों से प्रभावित होकर आशुतोष पाठक जैसे युवा नेता और उनका संगठन आम आदमी पार्टी से जुड़ा है। पार्टी सभी नए साथियों का अभिनंदन करती है और उन्हें हर स्तर पर साथ लेकर चलेगी।” बैठक के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में दिलीप पांडे ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों की वजह से प्रदेश के लगभग 27000 सरकारी स्कूल बंद करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर सरकार ने 27308 नई शराब की दुकानें खोल दी हैं। उन्होंने कहा कि एक जिले में स्कूल बंद करने का आदेश वापस हुआ है – यह हमारी आंशिक जीत है, लेकिन अब यह लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक जाएगी। हमारे राज्यसभा सांसद संजय सिंह सुप्रीम कोर्ट में इस अन्याय के खिलाफ याचिका दायर करने जा रहे हैं।इस मौके पर अयोध्या प्रांत अध्यक्ष विनय पटेल ने कहा कि प्रदेश में होने वाले आगामी पंचायत चुनावों को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने पूरे प्रदेश में ज़मीनी स्तर पर संगठन निर्माण की प्रक्रिया तेज़ कर दी है। श्री पांडे ने कहा कि “'हर घर संपर्क अभियान' के तहत पार्टी कार्यकर्ता विधानसभा, ब्लॉक और गांव स्तर तक पहुंचकर आम जनता को पार्टी की नीतियों से जोड़ रहे हैं। हमारा लक्ष्य है – हर गांव, हर घर तक झाड़ू की आवाज़ पहुंचे।पिछले 10 वर्षों में आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बनी है और देश की तीसरी सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति के रूप में उभरी है। यह जनता के भरोसे और पार्टी की विचारधारा की जीत है। यूपी में भी लोग बदलाव चाहते हैं, और आम आदमी पार्टी एक सशक्त विकल्प के रूप में तैयार है।बैठक में अयोध्या प्रांत अध्यक्ष विनय पटेल, हरदोई जिला प्रभारी मनोज मिश्रा, विधानसभा प्रभारी, संगठन पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की भागीदारी रही। बैठक में कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्ययोजना से अवगत कराया गया और आगामी आंदोलनों के लिए रणनीति भी तय की गई।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

