हरदोई में PET परीक्षा की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायज़ा

Sep 6, 2025 - 10:56
Sep 6, 2025 - 10:56
 0  567
हरदोई में PET परीक्षा की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायज़ा

हरदोई (आरएनआई) आज दिनांक 06 सितम्बर 2025 को जिलाधिकारी हरदोई एवं पुलिस अधीक्षक हरदोई ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)–2025 की तैयारियों का जायज़ा लिया। परीक्षा को सूचितापूर्ण, नकलविहीन, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से दोनों अधिकारियों ने प्रमुख परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारी महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हरदोई और श्री वेणी माधव विद्यापीठ हरदोई पहुँचे। यहाँ उन्होंने प्रवेश व्यवस्था, परीक्षार्थियों की चेकिंग, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, बायोमेट्रिक सत्यापन तथा परीक्षा कक्षों की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटीरत कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परीक्षार्थियों की गहन चेकिंग सुनिश्चित हो, कोई भी मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या नकल सामग्री परीक्षा केंद्र में प्रवेश न कर पाए। साथ ही परीक्षार्थियों को सुविधाजनक और शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराने पर बल दिया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि PET परीक्षा को पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ सम्पन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों के भीतर और बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखने तथा किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मजिस्ट्रेट, परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक, पुलिस अधिकारी और संबंधित विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)