हरदोई: प्रेमिका से विवाद में युवती ने ब्लेड से प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काटा
हरदोई (आरएनआई)। मल्लावां कस्बे के मोहिद्दीनपुर मोहल्ले में बुधवार देर रात एक सनसनीखेज़ वारदात सामने आई। राजस्थान के हनुमानगढ़ निवासी युवक रंजीत (पुत्र योगेंद्र सिंह) प्रेमिका से मिलने आया था। मुलाक़ात के दौरान दोनों में कहासुनी हुई और विवाद इतना बढ़ गया कि युवती ने गुस्से में ब्लेड से उसका प्राइवेट पार्ट काट डाला।
रंजीत घायल हालत में चीखता-चिल्लाता बाहर भागा। उसी दौरान रात्रि गश्त पर निकले पुलिसकर्मियों की नज़र उस पर पड़ी। रोकने पर उसने पूरी घटना बताई तो पुलिस भी दंग रह गई। पुलिसकर्मियों ने उसे तत्काल सीएचसी मल्लावां पहुँचाया, जहाँ से हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। फिलहाल डॉक्टरों ने उसकी स्थिति सामान्य बताई है।
जाँच में पता चला कि युवक और युवती की पहचान उत्तराखंड में हुई थी। युवती का परिवार वहाँ मजदूरी करता था जबकि रंजीत गार्ड की नौकरी करता था। जान-पहचान के चलते रंजीत कई बार मल्लावां आ चुका था। बुधवार रात किस वजह से विवाद इतना बढ़ा, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है।
घटना की जानकारी फैलते ही मोहल्ले में भारी भीड़ जुट गई। एएसपी पूर्वी नृपेंद्र सिंह ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है। युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कहा कि प्रकरण की गंभीरता देखते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



