हरदोई डीएम अनुनय झा का आदेश: टोकन सिस्टम और सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगा यूरिया वितरण
हरदोई (आरएनआई) विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में इफको व आईआईएफडीसी के विक्रय प्रभारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को यूरिया वितरण पूरी तरह पारदर्शी और सुगम तरीके से होना चाहिए।
जिले में इफको के कुल 52 केंद्र संचालित हैं, लेकिन इनमें से केवल 16 केंद्रों पर ही सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। डीएम ने कहा कि सभी प्रतिष्ठानों पर कैमरे लगवाना अनिवार्य है और सबसे पहले यूरिया आपूर्ति उन्हीं केंद्रों को दी जाएगी, जहां निगरानी व्यवस्था उपलब्ध होगी।
जिला कृषि अधिकारी और इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक आकाश चौबे को निर्देशित किया गया कि सोमवार को मिलने वाले 2600 मीट्रिक टन यूरिया में से पहले चरण में 15 मीट्रिक टन यूरिया उन्हीं केंद्रों को भेजा जाए जिन पर कैमरे लगे हों। इसके बाद मांग के अनुसार आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
डीएम ने सभी विक्रय प्रभारियों को स्टॉक व वितरण रजिस्टर अपडेट रखने, टोकन सिस्टम से किसानों को आधार कार्ड व खतौनी के आधार पर खाद देने और किसी भी तरह की टैगिंग व ओवर प्राइसिंग पर रोक लगाने के सख्त निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, एडीएम न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, सहायक आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता तथा एडीआईओ दिव्या निगम भी मौजूद रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



