हरदोई: जनसुनवाई में प्राप्त हुईं 96 शिकायतें, डीएम ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

Aug 19, 2025 - 19:56
Aug 19, 2025 - 19:57
 0  135
हरदोई: जनसुनवाई में प्राप्त हुईं 96 शिकायतें, डीएम ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

हरदोई (आरएनआई) कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। इस दौरान कुल 96 शिकायतें दर्ज हुईं। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

कार्यक्रम में पात्र लोगों का वृद्धावस्था, निराश्रित महिला व दिव्यांग पेंशन हेतु पंजीकरण कराया गया। 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के मौके पर ही आयुष्मान कार्ड बनाए गए। वहीं दो बच्चों को बाल सेवा योजना का लाभ दिलाया गया तथा दिव्यांग यादवेन्द्र का तत्काल पेंशन हेतु पंजीकरण भी हुआ।

डीएम ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि अंश निर्धारण व पैमाइश के प्रकरणों में देरी न की जाए। भूमि विवादों के स्थायी समाधान के लिए थाकबंदी के मामलों का त्वरित निस्तारण कराया जाए। चकरोड पर कब्जे की शिकायतों को गंभीरता से लेकर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर एसडीएम लगातार नजर रखें और प्रभावित परिवारों को हर संभव राहत उपलब्ध कराई जाए।

जनसुनवाई में उप जिलाधिकारी गरिमा सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)