हरदोई: खेत पर सिंचाई करते समय दबंगों ने दलित युवक को पीट-पीटकर मार डाला

Sep 1, 2025 - 10:35
Sep 1, 2025 - 10:40
 0  432

हरदोई (आरएनआई) थाना माधौगंज क्षेत्र के जैदीपुर गाँव में रविवार की शाम दबंगों ने खेत पर धान की सिंचाई कर रहे 22 वर्षीय दलित युवक रोहित की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। मृतक रोहित चार बहनों का इकलौता भाई और रोज़गार सेवक था।

जानकारी के मुताबिक, रोहित खेत में धान की फसल की सिंचाई कर रहा था। तभी गाँव के कुछ युवकों ने उस पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने पहले लात-घूंसों और डंडों से उसकी जमकर पिटाई की और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
गाँववालों का कहना है कि करीब तीन महीने पहले मंदिर पर गाना बजाने को लेकर रोहित और दबंगों के बीच विवाद हुआ था। उस समय भी रोहित पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था और लखनऊ में 15 दिन तक भर्ती रहा था। इस मामले में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ था, लेकिन कार्रवाई न होने से आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए।

घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस और सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह मौके पर पहुँचे। मृतक के पिता बालकराम ने गाँव के पाँच युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)