हरदोई: एसपी ने पुलिस कार्यालय का किया निरीक्षण

Sep 22, 2025 - 18:42
Sep 22, 2025 - 18:42
 0  81
हरदोई: एसपी ने पुलिस कार्यालय का किया निरीक्षण

हरदोई (आरएनआई) नवागत पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने सोमवार को पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क, आगंतुक कक्ष समेत आईजीआरएस, डीसीआरबी, सीसीटीएनएस व अन्य शाखाओं का जायजा लिया।

एसपी ने रिकॉर्ड रख-रखाव दुरुस्त करने, समय से कार्यालय आने और शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यालय परिसर की साफ-सफाई बेहतर करने और इनामिया अपराधियों पर शीघ्र कार्रवाई के आदेश भी दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)