हथगाम बना गार्बेज फ्री सिटी वन स्टार रेटिंग मिली
खागा, फतेहपुर (आरएनआई) स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के अंतर्गत नगर पंचायत हथगाम को स्वच्छता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए देश भर की 4900 नगरीय निकायों में शामिल किया गया है। ईओ देवहूती पांडेय ने बताया कि हथगाम ने 1260 वां स्थान प्राप्त किया जबकि पिछले साल 4314 वां स्थान मिला था। उत्तर प्रदेश में 20 वां स्थान और फतेहपुर जिले में पहला स्थान।
नगर पंचायत हथगाम को वन स्टार रेटिंग से सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री, और नगर पंचायत अध्यक्ष के मार्गदर्शन व अधिशासी अधिकारी के प्रशासनिक नेतृत्व के कारण संभव हुई। इस उपलब्धि को और मजबूत करने के लिए आगे और प्रयास किए जाएंगे। परिणाम घोषित होते ही नगर पंचायत कार्यालय में मिठाई बांटकर कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



