स्वदेशी उत्पादों को अपनायें, देश को आत्मनिर्भर बनायें — जेपीएस राठौर
हरदोई (आरएनआई) जिला उद्योग केंद्र विभाग की ओर से स्थानीय शहीद उद्यान में 9 से 18 अक्टूबर तक आयोजित प्रदर्शनी एवं मेले का उद्घाटन सहकारिता मंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर ने फीता काटकर किया। उन्होंने खादी सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए जनपद स्तर पर निर्मित उत्पादों के स्टालों का अवलोकन किया।
मेले में उद्योग विभाग के ओडीओपी, सीएम युवा, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, खादी ग्रामोद्योग, माटी कला, कृषि, उद्यान, खाद्य, यूपीसीडा और हथकरघा विभाग के भव्य स्टाल लगाए गए हैं।
कार्यक्रम के दौरान ओडीओपी प्रशिक्षण योजना के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र, सीएम युवा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को चेक तथा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत टूलकिट वितरित किए गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेपीएस राठौर ने कहा कि दीपावली के शुभ अवसर पर सभी लोग स्वदेशी उत्पादों को अपनाएं और जीएसटी दरों में कमी का लाभ उठाकर देश को आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए हर नागरिक को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को प्राथमिकता देनी चाहिए।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्रा, जिलाधिकारी अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम, डीसी मनरेगा, पीडी सहित अन्य अधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



