सोनम वांगचुक की पत्नी याचिका में करेंगी संशोधन, सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई 29 अक्तूबर को तय की
नई दिल्ली (आरएनआई) – लद्दाख में हिंसा के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत हिरासत में लिए गए सोनम वांगचुक के मामले में उनकी पत्नी गीतांजलि अंगमो ने याचिका में संशोधन करने का फैसला किया है। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर अगली सुनवाई 29 अक्तूबर को निर्धारित की है।
सुनवाई के दौरान गीतांजलि की तरफ से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने अदालत से अनुरोध किया कि सोनम वांगचुक को अपनी पत्नी के साथ कुछ लिखित पंक्तियों का आदान-प्रदान करने की अनुमति दी जाए। इस पर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि उन्हें इससे कोई आपत्ति नहीं है।
याचिका में गीतांजलि अंगमो ने केंद्र सरकार के फैसले को चुनौती दी है, जिसके तहत सोनम वांगचुक को एनएसए के तहत हिरासत में लिया गया था। शीर्ष अदालत की पीठ में जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस एन.वी. अंजारिया ने नोट किया कि जोधपुर जेल के जेलर ने हलफनामा में बताया कि सोनम वांगचुक के बड़े भाई और वकील ने उनसे मुलाकात की है।
सोनम वांगचुक को 26 सितंबर को हिरासत में लिया गया था। लद्दाख में राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची देने की मांग को लेकर हुई हिंसा में चार लोगों की मौत और 90 से अधिक लोग घायल हुए थे। एनएसए के तहत हिरासत की अधिकतम अवधि 12 महीने तक हो सकती है। फिलहाल सोनम वांगचुक राजस्थान की जोधपुर जेल में बंद हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



