सेवा भारती संस्कार केन्द्रों के बच्चों को वितरित किए गए उपहार, शारदा जागृति महिला समिति ने किया आयोजन

Jan 15, 2025 - 17:17
Jan 15, 2025 - 17:17
 0  594

गुना (आरएनआई) आज 15 जनवरी को सेवा भारती के संस्कार केन्द्रों के बच्चों का शारदा जागृति महिला समिति के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें समिति द्वारा सभी बच्चों को ठंड से बचाव के लिए मौजे,इनर वितरित किए गए,एवं तिल्ली के लड्डू, समोसों का वितरण किया गया। सभी संस्कार केंद्रों की दीदियों को साड़ी अथवा सलवार सूट प्रदान किए गये। कार्यक्रम श्रीमति सुनीता अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य .सपना शर्मा की अध्यक्षता और डा पी बुनकर के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ, जिसमें सेवा भारती की ओर से डा रामवीर सिंह रघुवंशी अध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष, नरेंद्र सिंह सेंगर और अविनाश उपस्थित रहे। उक्त अवसर सभी बच्चों द्वारा भोजन मंत्र, गायत्री मंत्र, सरस्वती वंदना आदि की प्रस्तुति दी गई।


Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0