सीडीओ सान्या छाबड़ा ने ट्रॉमा सेंटर निर्माण का किया आकस्मिक निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध कार्य के निर्देश
हरदोई (आरएनआई) मुख्य विकास अधिकारी हरदोई श्रीमती सान्या छावड़ा ने राजकीय मेडिकल कॉलेज हरदोई में सीएनडीएस उत्तर प्रदेश जल निगम द्वारा निर्मित किए जा रहे 50 बेडेड ट्रॉमा सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिए।
कार्यदायी संस्था ने अवगत कराया कि वर्ष 2025 में चिकित्सा विभाग द्वारा 2464 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई थी, जिसके अंतर्गत 245 लाख रुपये प्रथम किस्त के रूप में जारी किए गए। इसके सापेक्ष 2 जुलाई 2025 से निर्माण कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है तथा कार्य पूर्ण होने की निर्धारित तिथि 1 नवंबर 2026 है। संस्था के अनुसार लगभग 20% भौतिक कार्य अब तक पूरा किया जा चुका है। निरीक्षण के दौरान द्वितीय तल पर स्लैब डालने का कार्य प्रगति पर पाया गया।
सीडीओ ने आईपीडी भवन के सामने पड़ी निर्माण सामग्री को तत्काल हटाने तथा भविष्य में वहाँ निर्माण सामग्री न गिराने के निर्देश दिए। उन्होंने कुछ स्थानों पर पुअर वर्कमैनशिप पाए जाने पर उसे सुधारने के भी निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अवर अभियंता अनुपस्थित पाए जाने पर उनके विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर डॉ. गौरव गोगोई, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज हरदोई, डॉ. रामप्रकाश, जिला आश्रम संख्या अधिकारी, तथा कार्यदायी संस्था के अभियंता उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



