सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में हरदोई चौथे पायदान पर, मंडल में पहला स्थान, जिलाधिकारी बोले— टीम के लक्षित व समन्वित प्रयास का नतीजा

Aug 10, 2025 - 14:30
Aug 10, 2025 - 14:30
 0  432
सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में हरदोई चौथे पायदान पर, मंडल में पहला स्थान, जिलाधिकारी बोले— टीम के लक्षित व समन्वित प्रयास का नतीजा

हरदोई (आरएनआई) सीएम डैशबोर्ड की ताज़ा रैंकिंग में जनपद हरदोई ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है। समग्र रैंकिंग में हरदोई प्रदेश में चौथे स्थान पर और मंडल में पहले स्थान पर रहा।

राजस्व श्रेणी में जनपद ने प्रदेश में सातवां स्थान और विकास श्रेणी में दसवां स्थान हासिल किया।

जिलाधिकारी अनुनय झा ने इस उपलब्धि पर राजस्व और विकास से जुड़े सभी विभागों की टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता टीम के लक्षित व समन्वित परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में रैंकिंग में और सुधार होगा।

पिछली रैंकिंग की तुलना में इस बार राजस्व व विकास विभागों ने उल्लेखनीय सुधार किया है।

रैंकिंग घोषित होते ही जिलाधिकारी के कुशल नेतृत्व और प्रशासनिक क्षमता की चर्चा चारों ओर है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)