सिकंदराराऊ में तेज रफ्तार रोडवेज बस ने ट्रैक्टर को उड़ाया, 20 घायल, छह गंभीर अलीगढ़ रेफर

Nov 28, 2025 - 17:42
 0  54
सिकंदराराऊ में तेज रफ्तार रोडवेज बस ने ट्रैक्टर को उड़ाया, 20 घायल, छह गंभीर अलीगढ़ रेफर

हाथरस (आरएनआई) कानपुर-दिल्ली हाईवे पर हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में रोडवेज बस ने सीमेंट से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि ट्रैक्टर हवा में उछलकर सड़क किनारे पलट गया। हादसा 27 नवंबर की रात लगभग 1:30 बजे बिलार गांव के पास हुआ, जिसमें 20 यात्री घायल हुए और छह की हालत गंभीर होने पर उन्हें अलीगढ़ रेफर किया गया।

तेज धमाके के साथ हुई टक्कर के चलते कई यात्री नींद में ही सीटों से नीचे गिर पड़े। बस की कई सीटें उखड़ गईं और अंदर रखा सामान इधर-उधर बिखर गया। कई यात्रियों के सिर फट गए जबकि कुछ बेहोश हो गए। हाईवे पर चीख-पुकार मच गई।

ट्रैक्टर चालक शिवकुमार ने बताया कि रोडवेज बस तेज रफ्तार में पीछे से आई और उनकी ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। उनका कहना है कि यदि ट्रॉली सीमेंट से भरी न होती तो हादसा और भी भयानक रूप ले सकता था। घायलों को तत्काल सीएचसी सिकंदराराऊ ले जाया गया, जहां 14 यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि छह गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ भेजा गया।

घायलों के नाम
सर्वेश (25, हरदोई), राजन (20, फर्रुखाबाद), करन (18, फर्रुखाबाद), अभिषेक यादव (20, एटा), महेंद्र गुप्ता (26, हरदोई), वीरेंद्र (26, फर्रुखाबाद), ऋषभ (18, हरदोई), आशीष दीक्षित (31, हरदोई), रोहित (32, फिरोजाबाद), वीना यादव (30, फिरोजाबाद), दुष्यन्त (1.5 वर्ष, फिरोजाबाद), गोपाल (28, कन्नौज), रीता (35, फर्रुखाबाद), हरिओम (42, फर्रुखाबाद), संजय (18, फर्रुखाबाद), पल्लवी (11, फर्रुखाबाद), पूजा (32, एटा), पंकज (18, हरदोई), सर्वेश (25, शाहजहांपुर) और सुखबीर (18, शाहजहांपुर)।

इनमें से राजन, अभिषेक, दुष्यंत, पूजा, रीता और संजय की हालत गंभीर होने पर उन्हें अलीगढ़ मेडिकल के लिए रेफर किया गया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.