साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने लगाया ज़मीन पर भूमाफ़िया के कब्ज़ा करने का आरोप, सीएम मोहन यादव से कार्रवाई की मांग

Apr 23, 2024 - 16:12
Apr 23, 2024 - 16:12
 0  1.2k
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने लगाया ज़मीन पर भूमाफ़िया के कब्ज़ा करने का आरोप, सीएम मोहन यादव से कार्रवाई की मांग

भोपाल (आरएनआई) सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने राजधानी भोपाल में भूमाफियाओं के वर्चस्व का आरोप लगाया है। इसे लेकर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर एक पोस्ट लिखी है और मुख्यमंत्री मोहन यादव को टैग करते हुए उनसे कार्रवाई की माँग भी की है। ये सारा मामला उनकी एक ज़मीन से जुड़ा हुआ है।

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भोपाल सांसद हैं..लेकिन वो ख़ुद अपनी ही ज़मीन नहीं बचा पा रही। एक्स पर उनकी लिखी पोस्ट से तो कुछ ऐसा ही लगता है जिसमें उन्होंने कहा है कि मंदिर के लिए ख़रीदी गई ज़मीन पर भूमाफ़िया ने क़ब्ज़ा कर लिया है। हालाँकि इसे लेकर कुछ अन्य तरह की बातें भी सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ ये एक श्मशान का ज़मीन है, जिसपर प्रज्ञा भारती ने क़ब्ज़ा किया है। लेकिन उनका कहना है कि उन्होंने मंदिर और आश्रम बनाने के लिए ये ज़मीन ख़रीदी थी, जिसपर अब भूमाफ़िया ने क़ब्ज़ा कर लिया है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0