सरकार द्वारा चलायी जा रही है योजनाओं का लाभ सभी को मिल रहा हैः- प्रेमावती
हरदोई (आरएनआई) सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार नई दिल्ली की राष्ट्रीय वयोश्री योजनान्तर्गत जिला प्रशासन, हरदोई के सहयोग से एलिम्को कानपुर द्वारा चिन्हित वरिष्ठजनों को आज रसखान प्रेक्षागृह में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती प्रेमावती ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया, तथा चिन्हित 671 वरिष्ठजनों को 3912 सहायक उपकरणों का वितरण किया। अध्यक्षा ने कहा कि भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा कई योजनाये चलायी जा रही है, जिसका लाभ सभी को मिल रहा है तथा आज वरिष्ठजनों के लिये व्हील चेयर, कान की मशीन प्वाट शीट के साथ ही अन्य जरूरी उपकरण आप सभी को दिये जा रहे है, ताकि किसी वृद्व को सहारे की जरूरत न पड़े। कार्यक्रम के अन्त मे अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी ने कार्यक्रम मे अध्यक्ष एवं वरिष्टजनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में नगर मजिस्टेªट सुनील कुमार त्रिवेदी, अति0 मजि0 अरूणिमा श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार, एलिम्कों के नोडल हिमांशु शर्मा आदि उपस्थित रहें।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

