सभापति याचिका समिति ने सहायक उपकरण वितरित कर बनाया जन्मदिवस

Dec 8, 2025 - 20:28
Dec 8, 2025 - 20:30
 0  81
सभापति याचिका समिति ने सहायक उपकरण वितरित कर बनाया जन्मदिवस

हरदोई (आरएनआई) सभापति याचिका समिति अशोक अग्रवाल के जन्म दिवस पर दिव्यांगजनों के साथ मना कर एक नई पहल शुरू की है। दिव्यांगजनों के जीवन में सहायक उपकरण ट्राई साइकिल, छड़ी, हिपरिंग मशीन बैसाखी आदि निःशुल्क उपलब्ध कराकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाई। दिव्यांगजन उपकरण पाकर काफी खुश हुए। इस दौरान सभी दिव्यांगजनों ने दिल से सभापति अशोक अग्रवाल उनके जन्म दिवस पर शुभकामनाएं दी। सभी के प्यार व स्नेह व शुभकामनाओं से अभिभूत नजर आए। उन्होंने कहा आप सभी के प्यार व स्नेह व शुभकामनाओं से एक नई ऊर्जा मिलती है। जिससे सामाजिक कार्य करने की शक्ति मिलती है। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती व दिव्यांगजनों के प्रेरणादायक तुलसीदास के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर शुरुआत की। इस अवसर पर विधायक रामपाल वर्मा ने उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस तरह से दिव्यांगजनों के साथ जन्म दिवस मनाकर एक समाज में अच्छा संदेश दिया, जो अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए एक मैसेज है। जब हम किसी कार्य के लिए आगे आए तभी हमारा जीवन सार्थक होता है। सक्षम संस्था के संगठन मंत्री चन्द्रशेखर जी ने अपने विचार रखें। वर्तमान समय में लगभग साढे चार करोड़ दिव्यांगजन है। जिनमें 21 प्रकार की दिव्यांगता है। सरकार व सामाजिक संगठन उनको मुख्य धारा में जोड़ने के लिए विभिन्न आयोजनों के माध्यम से सशक्त करती हैं।सक्षम संस्था दिव्यांगजनों के स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, स्किल सामाजिक विकास के लिए कार्य करती है। उनके अंदर छिपी प्रतिभा निखारने का कार्य करती है। सभापति के प्रयास से कछौना क्षेत्र में सामुदायिक केंद्र शासन स्तर से बनवाया जाएगा। जहां पर एक स्थान पर सभी दिव्यांगजनों को जागरुकता व सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। प्रांत प्रचारक कौशल जी ने बताया सक्षम संस्था का सेवा कार्य काफी सराहनीय है। हमारी संस्कृति का मूल सभी में ईश्वर का दर्शन करना है। नगर की सेवा ही नारायण की सेवा है। सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल ने अपनी निधि से दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल, मोटर वाली के लिए दो लाख की धनराशि उपलब्ध कराई। सभापति अशोक अग्रवाल ने कहा यह कछौना हमारी जन्म व कर्मभूमि है। आज का जन्म दिवस दिव्यांगजनों के साथ मना कर आंतरिक खुशी मिलती है। दिव्यांगजनों का जीवन सुगम व सरल बनाने के लिए एक मानवीय कम है। दिव्यांगजनों के लिए सामुदायिक केंद्र बनाने के लिए शासन स्तर से प्रयास करके कछौना में बनवाएंगे। सरकार दिव्यांगजनों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित करती है। नेत्रहीन किरण गौतम ने स्वागत गीत व जन्म दिवस शुभकामना गीत गाकर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर 155 दिव्यांगजनों को उपकरण ट्राई साइकिल बैसाखी आदि उपकरण के साथ कंबल वितरित किए गए।


               इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, जिला उपाध्यक्ष कर्मवीर सिंह, संस्था के महामंत्री राघवेंद्र सिंह, युवा नेता संचित अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष मयंक सिंह, खण्ड विकास अधिकारी महेश चंद्र, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सजंय निगम, एडीओ पंचायत संतोष कुमार, ग्राम सचिवगण, सफाई कर्मी, अवधेश गुप्ता पूर्व प्रधान, गौतम कनौजिया, अरुण वर्मा, सनोज राठौर, अमल शुक्ला, महेश गुप्ता प्रधान, रविंद्र कुमार सिंह चंदू, दिवाकर सिंह, प्रधान असद शाहिद, श्रीश मिश्रा, सामाजिक कार्यकर्ता अखिलेश वर्मा, सुशील पाल, रंजीत गुप्ता, अर्जित वर्मा, बबलू सिंह टिकारी, कप्तान प्रधान, मुकेश सिंह, राहुल अग्रवाल, रानू बाजपेई, पूर्व प्रधान श्याम सिंह, विनय मिश्रा शेरु, उदय अग्रवाल, अर्चित शुक्ला, सत्यम सिंह, अजय बाजपेई सहित क्षेत्र के प्रबुद्धजन, प्रधानगण, क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)