सपा लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सपाइयों ने विद्युत समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Jun 22, 2025 - 14:34
Jun 22, 2025 - 14:34
 0  162
सपा लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सपाइयों ने विद्युत समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

कछौना, हरदोई (आरएनआई) समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष फैजान अहमद फैजी की टीम ने गर्मी के मौसम में अघोषित विद्युत कटौती जर्जर विद्युत लाइन, ट्रांसफार्मर क्षमता बढ़ाने को लेकर कई विषयों पर जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। दिए गए ज्ञापन में जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के नेतृत्व में टीम ने इस गर्मी के मौसम में विद्युतीकरण समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। सबसे ज्वलंत समस्या ग्रामीण क्षेत्र की जर्जर विद्युत लाइन होने के कारण, तार टूटने के कारण आये दिन पशुहानि, जनहानि फसल का नुकसान होता है। वहीं विद्युत आपूर्ति भी बाधित होती है। कई दशकों से जर्जर विद्युत लाइन के कारण लोग समस्याओं को झेल रहे हैं। वही ग्राम सभाओं में विद्युत कनेक्शन के अनुपात में ट्रांसफार्मर की क्षमता काफी कम है। जिससे ओवरलोड के कारण ट्रांसफार्मर फुंक जाते हैं। सैकड़ो ट्रांसफार्मर बिना सुरक्षा जाल के रखे हैं, जिससे अनहोनी घटना होने की संभावना बनी रहती है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)